साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रहे हैं. साल 2022 में फिल्म आरआरआर के बाद अब दो फिल्मों से चर्चा में हैं. पहली एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 और दूसरी है एनटीआर 31. जूनियर एनटीआर की फिल्म एनटीआर 31 को केजीएफ फेम डायरेक्टर प्रशांत नील बना रहे हैं. फिल्म एनटीआर 31 से बड़ा अपडेट आया है. एनटीआर 31 की आज पूजा सेरेमनी हुई और इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान हो गया है.हैदराबाद में एनटीआर 31 की पूजा सेरेमनी के बाद फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया है.

एनटीआर 31 की पूजा सेरेमनी में जूनियर एनटीआर और डायरेक्टर प्रशांत नील समेत प्रोड्यूसर और पूरी टीम शामिल थी. वहीं, एनटीआर 31 की पूजा सेरेमनी के बाद फिल्म के मेकर्स मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर आकर एक पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. बता दें, एनटीआर 31 के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेंगा, क्योंकि फिल्म 9 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होने जा रही है.एनटीआर 31 की रिलीज डेट का एलान कर मेकर्स ने लिखा है , इस बार दुनिया इनके जोर से हिलेगी, एनटीआर 31 धरती पर 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है. बता दें, इससे पहले 27 सितंबर को जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट 1 रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को कोराताला सिवा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म देवरा पार्ट 1 से बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपना साउथ डेब्यू करने जा रही हैं.