भूमि पेडनेकर की हॉरर फिल्म दुर्गामती का ट्रेलर जारी, देखें धमाकेदार वीडियो Amazon Prime video पर।
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'दुर्गामती' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में माही गिल, जीशु सेनगुप्ता, करण कपाड़िया और अरशद वारसी जैसे सितारे काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में suspense, horror दिखाया गया हैं। फिल्म दुर्गामती के ट्रेलर में साजिश, ड्रामा और हॉरर का तड़का नजर आ रहा है। इस फिल्म को भारत सहित 200 देशों में 11 दिसंबर से देखा जा सकता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की आगामी फिल्म 'दुर्गामती' (Durgamati) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में भूमि पेडनेकर का अब तक का सबसे जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) फिल्म में चंचल चौहान नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं। इसमें वह एक अपराधी है और पुलिस पूछताछ के लिए उसे दुर्गामती हवेली लेकर जाती हैं। फिर यही से शुरू होता है भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का डरावना अंदाज. फिल्म की कहानी पूरी तरह से रिवेंज के ऊपर है।
भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'दुर्गामती: द मिथ' के डायरेक्टर अशोक जी हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार (केप ऑफ गुड फिल्म्स) और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार (टी-सीरीज) और विक्रम मल्होत्रा (अबुनदंटीया एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 11 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इस तरह हमेशा हटकर फिल्में करने वाली भूमि पेडनेकर एक बार फिर से एकदम नए अवतार में दर्शकों से मुखातिब होंगी।
इसमें अनुष्का शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी एक महिला आईएएस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक मरी हुई रानी के भूत का सामना करना पड़ता है। फरवरी में अरशद का फिल्म में वेलकम करते हुए भूमि ने लिखा था, "आपका स्वागत है अरशद वारसी सर, मैंने आपकी सालों से फैन रही हूँ और आखिरकार आपके साथ काम करने का मौका मिलने पर उत्साहित हूं। फिल्म का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया।"
ऋषि जयसवाल।