दीया मिर्जा ने किया बड़ा खुलासा कहा, फिल्‍म इंडस्‍ट्री में है 'SEXISM '

Update: 2021-05-12 06:51 GMT



दीया मिर्जा बॉलिवुड की सबसे चहेती स्‍टार्स में से एक हैं। उन्‍होंने 'रहना है तेरे दिल में' से ऐक्‍टिंग डेब्यू किया था। फिल्‍म डेब्‍यू के बाद उन्‍होंने 'दस', 'लगे रहो मुन्‍नाभाई' और 'संजू' समेत कई फिल्‍मों में काम किया। वह सोशल मीडिया पर बेबाकी से अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बातें रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्‍होंने इंडस्‍ट्री के sexism का हिस्‍सा होने पर बात की। उन्‍होंने माना कि उनकी डेब्‍यू फिल्‍म में sexism था।

एक इंटरव्यू के दौरान दीया मिर्जा ने बताया, 'लोग सेक्सिस्ट सिनेमा लिख रहे थे, सोच रहे थे और मैं इन कहानियों का एक हिस्सा थी... फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' में भी सेक्सिज्म रहा... मैं ऐसे लोगों के साथ ही एक्टिंग कर रही थी। यह पागलपन है। मैं आपको कुछ छोटे उदाहरण देती हूं।

एक मेकअप आर्टिस्ट केवल एक पुरुष ही हो सकता है, महिला नहीं। एक हेयर ड्रेसर महिला ही होगी। दीया आगे कहती हैं, 'हम पितृसत्तातमक समाज में रहते हैं और इस इंडस्‍ट्री की अगुवाई बड़े पैमाने पर पुरुष ही करते हैं। यहां लिंगभेद होता है और बड़े हिस्‍से को देखें तो मुझे लगता है कि उसके लिए यह conscious sexism भी नहीं है क्‍योंकि कई पुरुष हैं जो राइटर्स हैं, डायरेक्‍टर्स हैं, एक्‍टर्स हैं जिन्‍हें अपनी sexist सोच के बारे में भी नहीं मालूम है।'

अराधना मौर्या

Similar News