इंडियन आइडल 12 के सेट पर आदित्य नारायण ने दिखाई दरियादिली

Update: 2021-07-14 03:29 GMT

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित सिगिंग रियलिटी शो इंडियल आइडल 12 अक्सर सुर्खियों में रहता हैं। अब ये शो अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। फैंस भी शो के विजेता का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अभी हाल ही में शो में लेडीज स्‍पेशल एपिसोड प्रसारित हुआ जिसमें टॉप 3 सिंगर्स को सपोर्ट करने करने के लिए उनकी महिला फैंस आईं। जिसमें मशहूर सिंगर मोहम्मद दानिश को सपोर्ट करने एक महिला कुली रिजवाना आई थीं। बता दे शो में रिजवाना की कहानी बेहद भावुक कर देने वाली थी। शो में उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताया तो जजों के साथ साथ सभी कंटेस्‍टेंट हैरान रह गए। उनकी कहानी जानकर इंडियन आइडल 12 के होस्‍ट आदित्‍य नारायण का दिल पसीज गया और उन्‍होंने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

उन्होंने शो में बताया कि कुछ साल पहले उनके पति की अचानक मौत हो गई थी और 4 बच्‍चों की जिम्‍मेदारी उसके ऊपर आ गई। जिसकी वजह से वे बच्चों को पालने के लिए कुली का काम करने लगीं। इतना ही नहीं शो में अपनी ही कहानी बताते हुए रिजवाना रोने लगीं थी। तो शो के होस्ट आदित्य नारायण भी खुद को रोक नहीं पाए। जिसके बाद आदित्य नारायण ने रिजवाना को अपनी एक दिन की सैलरी दे दी। ये देखकर शो पर मौजूद हर शख्स तालियां बजाने लगा।

बता दे रिजवाना की मदद करते हुए आदित्‍य नारायण ने कहा कि मैम आपके इस जज्बे को सलाम है। अब आपके 4 बच्चे इंडियन आइडल के बच्चे हो गए हैं। आज के एपिसोड की जो भी मेरी कमाई होगी। वो मैं आपके बच्चों के लिए देना चाहता हूं। ये एपिसोड देखने के बाद आदित्‍य नारायण के इस कदम की हर तरफ सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर भी वह खूब वाहवाही लूट रहे हैं।

Tags:    

Similar News