इंडियन आइडल 12 में अपने संगीत का तड़का लगाने पहुंची आशा भोसले

Update: 2021-07-07 17:13 GMT

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दरअसल वे अपने शो के कंटेस्टेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि अब शो का 12वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर है। जिसको देखते हुए शो में हर हफ्ते एक नए गेस्ट की एंट्री होती नजर आई हैं। वहीं इस बार भी शो में कुछ ऐसा ही होने वाला है। दरअसल इस बार शो में'क्वीन ऑफ इंडीपॉप' सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) नजर आएंगी।

जिसके बाद उनकी मौजूदगी में कंटेस्टेंट, लेजेंड्री गायिका के गाए हुए गाने मंच पर पेश करेंगे। उनकी मौजूदगी में परफॉर्म करना इन कंटेस्टेंट्स के लिए काफी चैलेंजिंग होगा। सभी कंटेस्टेंट्स को अपना आशीर्वाद देने के साथ-साथ आशा भोसले उन्हें सुर की बारीकियां भी सिखाएंगी। जो आगे चलकर उन्हें काम आएंगी। इतना ही नहीं उनके साथ में मंच पर पुराने किस्से और कहानियों को भी याद किया जाएगा। इस माहौल में मस्ती और मनोरंजन का तड़का लगाएंगे होस्ट आदित्य नारायण, जो इंडस्ट्री में आशा जी के समय की कुछ दिलचस्प कहानियां सुनाएंगे। जहां आशा जी इस शो में अपने वक्त का मजा लेंगी।

दूसरी ओर जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया भी इस गायिका की मौजूदगी में उनकी खूबियां बताएंगे और इस शाम का मजा लेंगे। लेकिन इसके बाद एक अहम फैसला होगा जिसमें आने वाले हफ्ते में टॉप 7 कंटेस्टेंट्स में से एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट होगा।

Tags:    

Similar News