बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट अरमान कोहली आए विवादों में

Update: 2021-08-29 07:46 GMT

जाने माने अभिनेता और छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके अरमान कोहली विवादों से घिरते नज़र आ रहे हैं। दरअसल उन्हें नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आपको बता दे उन्होंने एनसीबी द्वारा पूछे गए सवालों के अस्पष्ट जवाब दिए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दे कि वे इससे पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं। अब उनके घर से ही कोकेन बरामद हुआ है। वहीं इससे पहले साल 2018 में अरमान कोहली की लिव इन पार्टनर नीरू रंधावा ने उन पर मारपीट के आरोप लगाए थे। जिसके बाद नीरू को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था।

बिग बॉस के घर सीजन 7 में गिरफ्तार हुए अरमान कोहली एक बार फिर चर्चे का विषय बन गए हैं। इससे पहले भी वे सोफिया हयात के साथ बदतमीजी की थी। इसके बाद सोफिया हयात ने अरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद लोनावाला पुलिस ने अरमान को 'बिग बॉस' के घर से गिरफ्तार कर लिया था।

Tags:    

Similar News