एक्टर रजत बेदी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए पूरा मामला

Update: 2021-09-07 17:28 GMT

एक्टर रजत बेदी के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रजत बेदी ने बीती शाम रात राह चलते एक शख्स को कार से ठोकर मार दी थी। जिसके बाद पुलिस आईपीसी की धारा 279 338 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

डीएन नगर निवासी 39 वर्षीय एक व्यक्ति सोमवार को काम से लौटते समय अभिनेता रजत बेदी की कार की चपेट में आ गया, अब उसकी हालत गंभीर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने कहा कि रजत बेदी ने उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया उनकी मदद करने का वादा किया।

जानकारी के मुताबिक, 'एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्ति की हालत बहुत गंभीर है, क्योंकि उन्हें सिर में चोट लगी है।बता दे कि, एक्टर रजत बेदी काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। रजत बेदी एक्टिंग के करियर में ज्यादा सफल नहीं हो सके ।

Tags:    

Similar News