इस नन्ने से शख्स ने रणवीर को कहा 'आई लव यू', आलिया भी हो गई चुप

Update: 2021-06-27 17:08 GMT

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4) हर सीजन की तरह राज कर रहा है। शो में एक से बड़े एक धुरन्धर आए हैं। अब हाल ही में शो में मेहमान बन कर आई नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सुर्खियों में हैं। दरअसल शो की 10 साल की कंटेस्टेंट अंशिका राजपूत (Anshika Rajput) ने नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर को 'आई लव यू' कह दिया हैं। वैसे तो सिर्फ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ही नहीं रणबीर कपूर को उनके करोड़ो फैंस बेहद प्यार करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को रणबीर के सामने प्यार का इजहार करने का मौका मिलता है। सुपर डांसर के मंच पर जब अंशिका ने अपने सुपर गुरु आर्यन के साथ नीतू कपूर और ऋषि कपूर के 'एक मैं और एक तू' गाने पर डांस किया, तब नीतू कपूर ने उनकी खूब तारीफ की।

नीतू कपूर के तारीफ करने के बाद 10 साल की इस सुपर डांसर चैप्टर 4 कंटेस्टेंट अंशिका ने उन्हें शर्माते हुए कहा कि वह उनके बेटे रणबीर की बहुत बड़ी फैन है और उन्होंने उनके लिए एक कार्ड बनाया है। रणबीर के इस छोटे फैन को देख नीतू कपूर ने उन्हें कहा कि वह उनका कार्ड जरूर रणबीर तक पहुचाएंगी। अंशिका ने जब उन्होंने अपने हाथों से बनाया हुआ कार्ड नीतू कपूर को दिया, उस कार्ड में उन्होंने 'आई लव यू रणबीर सर' भी लिखा था। अंशिका का यह कार्ड नीतू कपूर को बेहद पसंद आया और उन्होंने रणबीर को फ़ोन लगाकर अंशिका से उनकी बात भी करवाई।

उसके बाद ही रणबीर ने जब फ़ोन उठाया तब नीतू कपूर ने उनसे कहा कि आपकी एक फैन है जो 'हेलो' बोलना चाहती है, उन्होंने अभी एक शानदार डांस किया है। अंशिका ने सहमति हुए रणबीर को 'हेलो सर' कहा। रणबीर ने अंशिका से प्यार से बात करते हुए उनकी उम्र पूछी। जब रणबीर को पता चला उनकी उम्र महज 10 साल की है। तब वह फ़ोन पर सरप्राइज नज़र आए। उन्होंने कहा जब आप यह शो जीत जाओगे तब मुझे डांस सिखाना। इतना ही नहीं उनका कार्ड भी रणबीर को पढ़कर सुनाया गया और रणबीर ने भी उन्हें जल्द ही मिलने का और शो पर आने का वादा किया। 

Tags:    

Similar News