अपना 47वां जन्मदिन मनाने करिश्मा कपूर पहुँची करीना के घर

Update: 2021-06-25 06:27 GMT

बॉलीवुड में 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दे रणधीर कपूर और बबीता की बेटी करिश्मा ने 17 साल की उम्र में फिल्म प्रेम कैदी से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दी। उन्होंने अपने बर्थडे ईव पर करिश्मा अपनी बहन करीना और फ्रेंड्स के साथ थीं। करिश्मा की बर्थडे पार्टी में कपूर सिस्टर्स की बस्टफ्रेंड अमृता अरोड़ा भी मौजूद थी। अमृता अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। वैसे तो मलाइका आरोड़ा को भी ऐसे सेलिब्रेशन पर देखा जाता है पर यहां वो मौजूद नजर नहीं आई। करीना,करिश्मा और अमृता ने साथ फोटो भी क्लिक की जिसमें सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है।

बता दे इस खास मौके पर तीनों ने शिमरी ड्रेस कैरी की। सभी कैमरे के सामने देखते हुए पोज दे रही हैं। बता दें कि बर्थडे सेलिब्रेशन करीना कपूर के घर पर हुआ। पिछले दिनों भी करीना ने काफी समय बाद दोस्तों को घर पर पार्टी दी थी। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा के साथ आर्जुन कपूर भी नजर आए थे। तस्वीर शेयर करते हुए अमृता लिखती हैं- 'जन्मदिन मुबारक हो माई डार्लिंग करिश्मा कपूर। तुम हमेशा चमकती रहो और खूबसूरत विंटेज वाइन की तरह प्यारी बनी रहो।' अमृता की इस तस्वीर पर करिश्मा ने हार्ट का इमोजी बनाया। वहीं सबा पटौदी ने कमेंट बॉक्स में करिश्मा को जन्मदिन की बधाई दी।

Tags:    

Similar News