कपिल, दलेर और गुरदीप मेहंदी के साथ डिनर का मज़ा लेते नज़र आए मीका सिंह

Update: 2021-08-03 16:18 GMT

बॉलीवुड के जाने माने गायक मीका सिंह अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि अभी कुछ दिन पहले ही मीका को केआरके के साथ विवादों में देखा गया था। फिलहाल समय के साथ वो मामला तो ठण्डा पड़ गया। जिसके बाद अब हाल ही में मीका को जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा, दलेर मेहंदी और उनके बेटे गुरदीप मेहंदी के साथ देखा गया। जिसकी फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दे वे सब एक साथ डिनर करते हुए नज़र आ रहे थे। बता दे ये वीडियो मीका ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में सभी सितारे हंसी और गानों के बीच डिनर करते नजर आ रहे हैं। बता दे कैप्शन में मीका ने गुरदीप मेहदी को 'अद्भुत भोजन' के लिए धन्यवाद दिया है और ये भी बताया कि ये सब खाना घर का बना हुआ था।

जानकारी के लिए बता दे कि दलेर मेहंदी और मीका सिंह इससे पहले द कपिल शर्मा शो में दिखाई दिए थे जहां तीनों ने अपने दिल की बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो एक खास बंधन साझा करते हैं। जिसका जीता जागता सबूत मीका का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट है। मीका ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपने खाने का भरपूर लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में हम हैं और उनकी खुशी है गाना बज रहा है। इसके बाद कपिल अपने लिए एक गिलास लेकर कमरे में एंट्री करते दिखाई देते हैं। उन्हें हंसते हुए देखा जा सकता है।

Tags:    

Similar News