टोक्यो ओलिंपिक से आई खुशी की लहर, नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में बनाई फाइनल में जगह

Update: 2021-08-04 05:18 GMT

इस समय सभी देश अपने खिलाड़ियों से आश लगाए टोक्यो ओलिंपिक पर नज़र बनाए हुए हैं। अब आज दिन की शुरुआत ही भारत के लिए अच्छी हुई है। दरअसल पिछले समय से ओलिंपिक में मेडल की बड़ी उम्मीद माने जा रहे नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो इवेंट में आसानी से जगह बना ली है। बता दे नीरज ने अपने पहले ही अटेंप्ट में सीधा फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वे अपने देश और फैन्स की उम्मीदों पर एक दम खरे उतरे हैं। लेकिन जहां एक ओर भारत के लिए ये बड़ी खुशी है वहीं दूसरी ओर कुछ हिस्से निराशा भी हाथ आई है। दरअसल भारत के दूसरे जैवलिन थ्रोअर शिवपाल यादल पहले ही राउंड में बाहर हो गए। लेकिन कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स के मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का फाइनल में खेलना लगभग तय माना जा रहा था और ऐसा ही हुआ। वे देश के पहले ऐसे एथलीट हैं जिन्होंने जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बनाई है।  वहीं ओलिंपिक के एथलेटिक्स इवेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले वह 12वें भारतीय एथलीट है।

बता दे नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही अटेंप्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले अटेंप्ट में 86.65 मीटर की दूरी का थ्रो फेंका था जिसके बाद वह चार्ट्स में सीधे नंबर वन पर पहुंच गए थे। उन्होंने पहले ही अटेंप्ट से फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। जैसे ही उन्होंने 86.65 मीटर का थ्रो फेंका भारतीय खेमें में खुशी की लहर दौड गई। नीरज चोपड़ा के अलावा पहले अटेंप्ट में फिनलैंड के लासी ऐटेलाटोलो ने भी क्वालिफाई किया। उनका स्कोर 83.50 मीटर रहा इस इवेंट का फाइनल सात अगस्त को खेल जाएगा।

Tags:    

Similar News