साउथ स्टार आर्य के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में आया नया मोड़, दो लोग गिरफ्तार

Update: 2021-08-26 16:26 GMT

साउथ एक्टर और दिलीप कुमार के दामाद आर्य पर लगे धोखाधड़ी मामले में नया मोड़ आ गया है। बता दें कि, हाल ही में आर्य के खिलाफ मिली जानकारी के मुताबिक श्रीलंका की एक महिला ने एक्टर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने आर्या पर 70 लाख 40 हजार रुपए की ठगी का आरोप लगाया था।साथ ही महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक्टर ने उससे शादी करने का वादा किया था।

शिकायत के बाद से मामला सेंट्रल क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया था, जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक खाते और मैसेजेस की जांच पड़ताल शुरू की थी।

बता दे कि, आर्य 10 अगस्त को चेन्नई की सेंट्रल क्राइम ब्रांच में पेश हुए और उन्होंने अपना पक्ष रखा। वहीं से एक्टर का फोन जब्त कर साइबर लैब में भेजा गया था। जहां से बड़ी खबर आई है कि आर्य के मोबाइल नंबर से शिकायत दर्ज करवाने वाली श्रीलंका की महिला को कोई मैसेज या कॉल नहीं किया गया था और दोनों का कोई कनेक्शन सामने नहीं आया। इसके बाद पैसे का लेनदेन करने वाले व्यक्ति के बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उसने आर्य के नाम पर फेसबुक पर फर्जी खाता बनाया है और इसी से वो लोगों से वसूली करता था। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस ने वेबसाइट के आईपी एड्रेस की मदद से रानीपेट जिले में छिपे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Tags:    

Similar News