एक्ट्रेस पायल रोहतगी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

Update: 2021-09-01 17:23 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी अपने विवादित बयानों को लेकर अक्‍सर चर्चाओं में रहती हैं। अपने विवादित बयानों के कारण पायल रोहतगी के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उन्‍होंने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू तथा कांग्रेस परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है।

पुणे जिला कांग्रेस महासचिव संगीता तिवारी ने शिवाजीनगर थाना में एक्ट्रेस पायल रोहतगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को जो शिकायत प्राप्त हुई है, उसमें बताया गया है कि पायल रोहतगी ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी तथा उनके परिवार के विरुद्ध अपमानजनक वीडियो बनाया तथा उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

साइबर पुलिस ने इस केस को शिवाजीनगर पुलिस को सौंप दिया। बता दें कि, जो वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया गया है, उसमें कई ऐसी बातें हैं, जिससे दो समुदायों के मध्य नफरत उत्पन्न हो सकती है।

Tags:    

Similar News