खास अंदाज़ में सासू माँ को जन्मदिन की शुभकामनाऐं देती दिखी प्रियंका चोपड़ा

Update: 2021-07-13 07:26 GMT

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनए का परिचए देने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही भारत से दूर है लेकिन उनका दिल अभी भी भारत में ही रहता हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। अब तो वे अपने ससुराल में पूरी तरह से घुलमिल गई हैं। इतना ही नहीं उन्हें अपनी सास से भी अपनी मां जैसा प्रेम हासिल है। आज उनकी सास डेनिस मिलर जोनस (Denise Miller Jonas) का जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनके परिवार वाले उनके इस दिन को स्पेशल बनाने में जुटे हुए हैं। बता दे उनके जन्मदिन पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी कैंडी फोटोज शेयर करके उन्हें बधाई दी है।

साथ ही प्रियंका ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे डेनिस जोनस मॉम। आप मेरी जिंदगी में हो ये मेरी खुशनसीबी है। आपको ढेर सारा प्यार और खुशियां। लव यू और आपको मिस कर रही हूं। हमें ऐसी और तस्वीरें खिंचवानी हैं।" एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लोग इनकी बॉन्डिंग की सराहना कर रहे हैं। बता दें कि डेनिस जोनस 55 साल की हो चली हैं। उन्हें 4 बच्चे हैं जिनका नाम है फ्रैंकी जोनस, निक जोनस, केविन जोनस और जो जोनस। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के फैंस भी उनकी मुं को बर्थडे विश करते हुए मैसेजेस शेयर कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News