बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों चर्चें में हैं। दरअसल वे दोनों जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आने वाले हैं। बता दे इस फिल्म की शूटिंग के लिए दोनों ही कलाकार नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। उनको सेलेब्रेटी फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया है। बता दे दोनों के एयरपोर्ट की तसवीर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में श्रद्धा के साथ कार में शक्ति दिखें थे।हालांकि, शक्ति कार से बाहर नहीं निकले। श्रद्धा ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में मजेदार बूमरैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ दिख रही हैं। इस पर ऐक्‍ट्रेस ने कैप्‍शन दिया, 'बापू ने मुझे एयरपोर्ट पर ड्रॉप किया।'

इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर रणबीर और श्रद्धा के साथ डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी दिखे। बता दे ये दोनों सिलेब्‍स भी फिल्‍म का हिस्‍सा हैं। हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि रणबीर के साथ फिल्म में आलिया नज़र आयेंगी लेकिन फिल्म में श्रद्धा का होना रणबीर और आलिया के फैन्स के लिए खुशखबरी नहीं हैं। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस नई जोड़ी को भी देखकर फैंस काफी खुश होंगे।

Tags: