रणवीर सिंह ने साइन की रोहित शेट्टी की नई फिल्म 'सकर्स'

Actor Ranvir Singh has signed a New Movie Circus. Rohit Shetty will direct the film.

Update: 2020-12-09 06:00 GMT


बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी एक्शन और कॉमेडी फिल्म के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेता रणवीर के साथ 'सर्कस' जब से इस फिल्म की घोषणा की है, तब से ही यह फिल्म चर्चा का विषय रही है।

सूत्रों के मुताबिक वो आजकल रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक के बाद एक फिल्म के बारे में नई नई जानकारियां मिलती रहीं, और अब सूत्रों ने बताया है कि रोहित शेट्टी की यह फिल्म 60 के दशक की कहानी होगी।

ये फिल्म सर्कस' विलियम शेक्सपियर के लिखे नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह दोहरा किरदार करते हुए नज़र आएँगे।

इस फिल्म में रणवीर के आलावा पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा और जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। रोहित ने बताया हैं कि इस फिल्म को लेकर वो बहुत पहले ही फैसला कर चुके थे कि वह इस फिल्म को उस जमाने की बनाएंगे जब मोबाइल फोन जैसी टेक्नोलॉजी अस्तित्व में नहीं थी।

इस फिल्म की कहानी 60 के दशक की होगी। अपने भूतकाल में जाने के लिए रोहित ने कलाकारों की पोशाकों पर बहुत गहराई से काम किया हैं। वे फिल्म पर कहानी के अलावा कलाकारों के पहनावे पर ही ज्यादा जोर दे रहे हैं। उनके हिसाब से लोग जब इस फिल्म को देखें तो उन्हें 60 के दशक जैसी अनुभूति होनी ही चाहिए।

अक्सर रोहित की फिल्म में कॉमेडी और एक्शन का तड़का जोरदार होता हैं। फिल्म में रणवीर सिंह बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में रोहित शेट्टी ने सबसे पहले शूटिंग की शुरुआत मुंबई में ही की थी। इसके बाद वह फिल्म की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में करेंगे।

शायद इसके बाद गोवा और ऊटी जाने की भी योजना है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' पहले से बनकर तैयार हो चुकी है। खबरों की माने वैसे तो यह फिल्म इसी साल रिलीज हो जाती लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघरों पर ताले लग जाने के कारण अब यह फिल्म अगले साल मार्च के आस पास रिलीज होगी।

अदिती गुप्ता

Similar News