कंगना के ट्विटर विवाद के बाद ऋचा चड्ढा ने भी कसा तंज

Update: 2021-02-13 15:53 GMT


बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत ने ट्वीटर को छोड़ने की धमकी दी। जिसके बाद से ऋचा चड्ढा ने भी पहल कर दी है। भारतीय विकल्प कू एप हाल ही में लॉन्च हो चुका है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इस एप का चर्चा जोरों शोरों से है।

जिसके बाद से बॉलीवुड गलियारे में भी इस एप की चर्चा होने लगी है। जहाँ एक ओर कई सेलेब्स इस एप को सपोर्ट करते हुए साइन-अप करने की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे सपोर्ट करने का आग्रह भी कर रहे हैं। 

इसको देखते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने इस एप पर तंज कसा है। ऋचा ने एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  अभिनेत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा मॉर्निंग- कूकूकूकूकूकूकूकूकूकूकूकू। 

ऋचा चड्ढा ने कू एप के बार में ज्यादा कुछ तो नहीं लिखा लेकिन जो वीडियो ट्वीट किया है वह काफी मजेदार है।  ये वीडियो माधुरी दीक्षित और अनील कपूर की फिल्म बेटा का हैं जिसमें सुपरहिट गाना कोयल सी तेरी बोली का गाना है।

वीडिओ देखने के बाद लोग उस पर तरह- तरह के फनी कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग कू एप को बेकार एप भी कह रहे है।

 

 अदिती गुप्ता

Tags:    

Similar News