रुचिका कपूर और शहीर शेख ने बेटी के नाम से हटाया पर्दा

Update: 2021-09-21 11:53 GMT

टेलीविजन जगत के मशहूर कपल रुचिका कपूर और शाहिर शेख हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रुचिका कपूर ने गणेशोत्सव के पहले दिन ही बेटी को जन्म दिया था और इस खुशखबरी को उन्होंने फैंस के साथ भी साझा किया था।

वहीं अब शाहिर और रुचिका ने अपनी बेटी के नाम से पर्दा हटा दिया है। शाहिर शेख और रुचिका कपूर ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम अनाया रखा है। एक तस्वीर शेयर करके शाहिर शेख और रुचिका कपूर ने इस बात की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है, रुचिका कपूर और शाहिर शेख ने लम्बे समय तक एक -दूसरे को डेट करने के बात बीते साल नवंबर में शादी कर ली थी और हाल ही में पहले बच्चे के माता-पिता बन बने हैं। दोनों अपने पहले बच्चे के आने से काफी खुश और उत्साहित हैं ।

Tags:    

Similar News