Sanjay Dutt बने UAE Golden Visa पाने वाले पहले एक्टर

Update: 2021-05-27 13:48 GMT

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) हाल ही में कैंसर से जिंदगी की जंग जीतकर काम पर वापस लौटे हैं। हम जानते हैं कि उनका परिवार ज्यादातर समय दुबई में रहता है। लेकिन अब इस बीच खबर आई है कि संजय दत्त को संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीजा (UAE Golden Visa) दिया गया है। जिसके बाद यह वीजा पाने वाली संजय पहले बॉलीवुड एक्टर बन चुके हैं।



बता दे ये जानकारी स्वयं संजय ने फैंस को दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि

'@GDRFADUBAI के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद अहमद अल मर्री की मौजूदगी में यूएई के लिए गोल्डन वीजा पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' उन्होंने फ्लाईडुबा के हमद ओबैदल्ला को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

दरअसल यूएई सरकार ने 2019 में लंबी अवधि के निवास वीजा के लिए एक नई प्रणाली लागू की थी, जिससे विदेशियों को राष्ट्रीय प्रायोजक की आवश्यकता के बिना यूएई में रहने, काम करने और पढ़ाई करने में सक्षम बनाया गया।

ये गोल्डन वीजा 5 या 10 साल के लिए जारी किए जाते हैं और स्वचालित रूप से रिन्यू हो जाते हैं।

अदिती गुप्ता

Similar News