राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पर SEBI ने लगाया 3 लाख का जुर्माना

Update: 2021-07-28 17:06 GMT

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ आ गिरा है। दरअसल उनके पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी के मामले गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद ही लगातार अपडेट्स जारी की जा रही है। हाल ही में अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले में कुछ और खुलासे भी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। अब एक बार फिर पोर्न मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने अपनी चार्जशीट में कुंद्रा से जुड़ी एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन का जिक्र किया है जिसमे बॉलीफेम कंपनी से होने वाले भविष्य के मुनाफे का जिक्र किया गया है।

लेकिन अब मामले से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जी दरअसल अब राज कुंद्रा पर सिक्यॉरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने भी अपनी कमान कस ली है। बता दे सेबी ने राज कुंद्रा के साथ उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जानकारी के लिए बता दे ये जुर्माना उनको इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन करने के कारण लगाया गया है।

Tags:    

Similar News