शनाया कपूर ने दिखाया बेहतरीन डांस, फैंस ने भी की जबरदस्त तारीफ

Update: 2021-07-13 16:04 GMT

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। अब हाल ही में शनाया ने अपनी डांस वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। बता दे शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना बेली डांस वीडियो शेयर किया है। बता दे वीडियो में शनाया  के साथ में उनकी डांस टीचर भी नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक उनका ये डांस वीडियो उनके प्रैक्टिस सेशन का है और इस बात का जिक्र उन्होंने वीडियो के कैप्शन में भी किया है। वीडियो पर कुछ ही देर में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं।

बता दे वीडियो पर उनके फैंस से लेकर उनके दोस्त भी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी शनाया की मजेदार अंदाज में तारीफ की है। नव्या ने कमेंट में लिखा- 'इसको देखकर ही मेरे पेट में दर्द होने लगा है।' 

Tags:    

Similar News