शहनाज गिल ने किया माधुरी दीक्षित के साथ डांस, वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड

Update: 2021-08-21 16:26 GMT

बिग बॉस फेम  शहनाज गिल  इन दिनों कई टीवी शो में बतौर मेहमान बनकर पहुंच रही हैं। जल्द ही वह डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' में नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड में उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला भी होंगे। शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी 'डांस दीवाने' के सेट पर तहलका मचाने वाली है। दोनों का प्रोमो पहले ही आ चुका है। इस बीच शहनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सेट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

शहनाज ने इस दौरान ब्लू कलर का गाउन पहना है। वहीं माधुरी ने हरे रंग का लहंगा पहना है। माधुरी के साथ शहनाज गिल 'बड़ी मुश्किल' गाने पर डांस कर रही हैं। शहनाज के वीडियो शेयर करते ही यह वायरल हो गया। फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है शहनाज का वीडियो।

इस पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा- 'गर्व महसूस हो रहा है। थैंक्यू कलर्स टीवी इतना सम्मान और प्यार देने के लिए।'

इससे पहले शहनाज गिल ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह 'परम सुंदरी' गाने पर डांस कर रही थीं।

Tags:    

Similar News