मौनी रॉय बॉलिवुड की सबसे स्‍टनिंग ऐक्‍ट्रेसेस में से एक हैं। उनके साथ हर ऐक्‍टर ऑनस्‍क्रीन रोमांस करना चाहता है लेकिन इस बात में पूरी सच्‍चाई नहीं है। हाल ही में सिंगर जुबिन नौटियाल ने ऐक्‍ट्रेस को किस करने से इनकार कर दिया जब वे अपकमिंग म्‍यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे थे।

जुबिन नौटियाल रोमांस के पार्ट पर ठीक थे लेकिन किसिंग को लेकर अडिग थे कि नहीं करना है। नौटियाल और रॉय पहली बार सिंगल 'दिल गलती कर बैठा है' के लिए एकसाथ आए हैं।

जुबिन को लगा मजाक

जुबिन को शूटिंग के दौरान बताया गया कि उनका अगला शॉट मौनी को किस करने का होगा। पहले सिंगर को लगपा कि क्रू उनके साथ मजाक कर रहा है लेकिन कुछ मिनट के बाद जब सभी ने उनसे कहा कि यह कोई प्रैंक नहीं है और ऐसा होना है तो उन्‍होंने ना कर दिया।

मौनी ने क्‍या कहा?

जुबिन के इस रिऐक्‍शन के बाद मौनी ने भी कहा कि वह उन्‍हें किस नहीं करना चाहती हैं। जुबिन इसके तुरंत बाद मौनी के पास गए और कहा कि वह इसे पर्सनली न लें। हालांकि, असल में यह प्रैंक ही था। इस जोक के टार्गेट जुबिन थे और मौनी ने बखूबी अपना रोल प्‍ले किया।

Tags: