सच सामने आते ही 'अगर तुम ना होते' की बदल जायेगी कहानी

Update: 2021-11-26 16:06 GMT


हाल ही में लांच हुये एक ताजगी भरे रोमांटिक ड्रामे 'अगर तुम ना होते' में दिखाया गया है कि एक नर्स अपने मरीज का इलाज करने के लिए किस हद तक जा सकती है। ये कहानी नियति मिश्रा (सिमरन कौर) की है, जो एक यंग, मेहनती और समर्पित नर्स है। दूसरी ओर, अभिमन्यु पांडे (हिमांशु सोनी) एक आकर्षक, अमीर और सामान्य नजर आने वाला लड़का है, हालांकि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अभिमन्यु (हिमांशु सोनी) और नियति (सिमरन कौर) के बीच तालमेल भी चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले. एपिसोड्स में एक ऐसा सच सामने आएगा, जिसमें अभिमन्यु और नियति को पता चलेगा कि वो एक दूसरे को कैसे जानते हैं और अतीत में ऐसा क्या हुआ था, जिससे वो अनजान है।

ये बड़ा खुलासा तब होगा जब आनंद (तुषार चावला), मनोरमा (अनीता कुलकर्णी), राम (पृथ्वी सांकला) और सुलोचना (हिमाक्षी जैन) की बातें सुन लेते हैं। वो राम से मनोरमा के बारे में पूछेंगे और तब कहीं जाकर राम सच उजागर करेंगे। राम बताएंगे कि अभिमन्यु और नियति बचपन के दोस्त थे और उनके परिवार भी जुड़े हुए थे। वो ये भी बताएंगे कि 20 साल पहले क्या हुआ था और किस तरह उनके परिवार एक दूसरे से दूर हो गए थे। ये सच सामने आते ही इस शो की कहानी पूरी तरह बदल जाएगी और इस शो में जबर्दस्त ड्रामा होगा। बता दें कि 'अगर तुम ना होते' शो सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े दस बजे ज़ी टीवी पर आॅनएयर है।

Tags:    

Similar News