शो खतरो के खिलाड़ी से बाहर हुए दो कंटेस्टेंट, हुआ डबल एलिमिनेशन

Update: 2021-08-23 09:13 GMT

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी इन दिनों खूब सुर्खियो में हैं। हाल ही में शो खतरों के खिलाड़ी में डबल एलिमिनेशन हुआ। जिसमें शो से विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली बाहर हो गए हैं। दोनों ने पार्टनर स्टंट किया था। उन्हें सामने अभिनव और राहुल थे और वो दोनों 10 सेकंड से स्टंट जीत गए।

बता दें कि, सारे स्टंट पार्टनर में हुए थे। अभिनव-राहुल, निक्की और विशाल, सना-अनुष्का और अर्जुन और श्वेता पार्टनर बने थे। एलिमिनेशन स्टंट में अभिनव और राहुल, निक्की और विशाल पहुंचे। इस स्टंट में राहुल और अभिनव ने 10 सेकंड से निक्की और विशाल से स्टंट जीत लिया और इसी वजह से निक्की और विशाल को शो से बाहर जाना पड़ा।

Tags:    

Similar News