बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चंद्रशेखर का हुआ निधन, टीवी जगत में शोक की लहर

Update: 2021-06-16 10:35 GMT

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता चंद्रशेखर का आज 98 साल की उम्र में निधन हो गया हैं। चंद्रशेखर का निधन आज सुबह 7 बजे हुआ। जिसके बाद आज कभी भी उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दे वह टीवी शो रामायण में आर्य सुमंत का किरदार निभाकर काफी सुर्खियों में आए थे। चंद्रशेखर के बेटे अशोक ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, पिता जी नींद में ही चल बसे। वे बोले उन्हें स्वास्थ से जुड़ी कुछ दिक्कतें नहीं थी। वह गुरुवार को अस्पताल में एक दिन के लिए एडमिट हुए थे। हम उन्हें अस्पताल से घर लेकर आ गए थे और घर में उनके लिए सारी सुविधाएं थी जैसे ऑक्सीजन और बाकी की जो भी जरूरत थी।

वहीं दूसरी ओर चंद्रशेखर के पोते विशाल ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए बताया, उनकी इच्छी थी कि वह अपने आखिरी दिनों को परिवार के साथ बिताएं। इसी वजह से उन्हें अस्पताल से घर ले आए थे ताकि वह हम सबके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। अशोक ने आगे बताया, वह बीती रात सही थे। एंड बहुत दर्दनाक है। उनकी जाना हमारे लिए सबसे बड़ा दुख हैं। हम शाम 4 बजे विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार करेंगे। बता दें कि चंद्रशेखर 250 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म बतौर हीरो थी सुरंग जो 1953 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह फिल्म गेटवे ऑफ इंडिया, फैशन(1957), बरसाद की रात(1960) जैसी कई फिल्मों में नजर आ तुके हैं।

Tags:    

Similar News