झाड़ू लगाते हुए वायरल हुआ सोनू सूद का वीडियो

Update: 2021-08-13 16:50 GMT

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद किसी ना किसी जरिए से लोगों की मदद करते रहते हैं सोशल मीडिया पर भी आए दिन उनके शानदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी वो कश्मीर के फुटपाथ पर चप्पल बेचते नजर आते हैं, तो कभी वो साइकल चलाते दिखाई देते हैं।

हाल ही में सोनू सूद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे सोनू झाड़ू लगाने की नई टेक्निक सिखाते नजर आ रहे हैं। सोनू ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस को उनका वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

इस वीडियो में सोनू झाड़ू लगाने वाले कर्मचारियों को नई टेक्निक सिखाते नजर आ रहे हैं।सोनू वीडियो में कहते हैं कि जिस तरह आप लोग झाड़ू लगाते हैं उसमें बहुत टाइम लग जाता है। इस तरह से झाड़ू लगा के देखिए जल्दी काम होगा।

Tags:    

Similar News