फ्रांस में महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कई शहरों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के बाद सुरक्षा बलों को आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। फ्रांस के गृह मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में 1,314 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 53 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।
बता दे कि पेरिस से लेकर ल्योन, मार्सिले और टूलूज़ तक महंगाई के खिलाफ लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। कहीं प्रदर्शनकारियों ने रास्ते जाम किए, तो कहीं आगजनी और दुकानों में लूटपाट की घटनाएं सामने आईं।
सरकार के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान 75 जगहों पर आग लगने की घटनाओं पर पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी, जबकि 24 दुकानों में लूटपाट की सूचना मिली।