बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की ने आज और कल के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का आह्वान किया है।
इस घोषणा के बीच देश के कई हिस्सों में हिंसा, आगजनी और बम धमाकों की घटनाएं सामने आई हैं। जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की 97 प्लाटून सात जिलों में तैनात की गई थीं। लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है।
बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश की अतिरिक्त टुकड़ियों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बांग्लादेश में मौजूदा राजनीतिक तनाव के पीछे शेख हसीना की संभावित वापसी का मुद्दा भी अहम माना जा रहा है।