यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को 17 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, हवाई अड्डे की सुविधाओं की सुरक्षा और परिचालन तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए उड़ान संचालन निलंबित किया गया है। हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में 13 लोगों की मौत हो गयी थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।

रविवार को हुए एक अन्य हमले में भी एक व्यक्ति की मौत हुई और करीब एक दर्जन लोग घायल हुए। सुरक्षा कारणों से हवाई अड्डे को फिलहाल बंद रखा गया है।