अफगानिस्तान में कल रात को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वोत्तर प्रांत कुनर में भूकंप के झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है। जिसमें 622 लोग मारे गए और 500 से ज़्यादा घायल हुए हैं।
भूकंप का केंद्र पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद से 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आठ किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। हालांकि, काबुल में तालिबान के नेतृत्व वाले स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी आधिकारिक मृतकों की संख्या की पुष्टि कर रहे हैं, क्योंकि वे दूरदराज के इलाकों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि भूकंप पृथ्वी की सतह के करीब पांच मील की दूरी पर थी। जिससे इसके विनाशकारी होने की संभावना बढ़ गई थी।