रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह AN-24 यात्री विमान था, जो साइबेरिया की अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था। विमान अमूर क्षेत्र के टाइंडा कस्बे की ओर बढ़ रहा था तभी वह रडार से लापता हो गया। यह क्षेत्र की सीमा चीन से लगती है।
विमान का मलबा टाइंडा से लगभग 15 किमी दूर, एक दुर्गम वन क्षेत्र में पाया गया। जानकारी के मुताबिक विमान में क्रू मेंबर समेत करीब 50 लोग सवार थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान चीन की सीमा से लगे टाइंडा शहर के नजदीक पहुंच रहा था। इलाके का मौसम और भौगोलिक परिस्थिति सर्च ऑपरेशन में मुश्किलें पैदा कर रही हैं।
नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूटने के बाद, हेलीकॉप्टरों और जमीनी इकाइयों की मदद से तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। खराब दृश्यता, न्यूनतम तापमान और पहाड़ी, जंगली इलाकों के कारण बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है। यात्रियों और चालक दल की स्थिति का अभी पता लगाया जा रहा है, फिलहाल हताहतों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि AN-24 दो इंजन वाला विमान है जिसका इस्तेमाल रूस में मुख्य रूप से क्षेत्रीय मार्गों पर किया जाता है। इनमें से ज्यादातर विमान दशकों पुराने हैं और काफी टूट-फूट के बावजूद उड़ान भर रहे हैं, यह एक ऐसा तथ्य है जिसने लंबे समय से विमानन विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।