यूक्रेन ने अमरीका पर रूस की मदद करने का आरोप लगाया है क्योंकि वह रूस के मिसाइल हमलों के बारे में सटीक चेतावनी देने में विफल रहा है। यूक्रेन ने स्टारलिंक पर लगे प्रतिबंधों को लेकर भी चिंता व्‍यक्‍त की है। यह आरोप रूस के भीषण हवाई हमलों के बाद लगाया गया है, जिनमें नौ लोग मारे गए।, इन हमलों में बिजली संयंत्रों को निशाना बनाया गया जिससे 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। हवाई हमले के सायरन बजने से पहले ही बैलिस्टिक मिसाइलें कीव पर जा गिरीं।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा रूस के डीजल पर लगे प्रतिबंध हटाने, रूस की रिफाइनरियों पर हमले रोकने का आग्रह करने और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को बदलने का सुझाव देने के बाद यूक्रेन और अमरीका के बीच संबंध बिगड़ गए हैं।