अमेरिका के विदेश मंत्री मार्क रुबियो अपने दो दिवसीय भारत दौरे के दूसरे दिन आज जामनगर में रहेंगे। इस दौरान वे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिफाइनरी का दौरा करेंगे और ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
जामनगर दौरे को लेकर रुबियो ने कहा कि ऊर्जा को इस्तेमाल के लायक बनाने के लिए उसका शोधन करना जरूरी है। रिलायंस के पास तेल शोधन की बहुत बड़ी क्षमता है, इसलिए कंपनी से बातचीत करना अहम है।
उन्होंने कहा कि जब ऊर्जा के मामले में कई देश जुड़े हों, तो ऐसी कंपनी से बात करना जरूरी हो जाता है। इससे ऊर्जा क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को समझने और आगे सहयोग के रास्ते तलाशने में मदद मिलती है।
रुबियो के मुताबिक, किसी कंपनी की क्षमता और उसके काम को समझे बिना यह जानना मुश्किल है कि भविष्य में उसके साथ किस तरह सहयोग किया जा सकता है।