मिस दिवा यूनिवर्स 2019 बनी... वर्तिका सिंह

Update: 2019-09-27 16:13 GMT


राजश्री -
गुरुवार को मुंबई में मिस दिवा यूनिवर्स 2019 का आगाज किया गया था। मिस दिवा यूनिवर्स 2019 के लिए विनर्स चुनी जा चुकी है। लखनऊ की वर्तिका सिंह को मिस दिवा यूनिवर्स 2019 चुना गया है। बता दें कि 26 वर्ष की वाटिका का जन्म लखनऊ में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश मध्य प्रदेश में हुई है। साठी आपको बता दें कि वर्तिका ने लखनऊ के कान्वेंट स्कूल, आईटी कॉलेज और लखनऊ यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। साथ ही वर्तिका ने 2015 फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम किया है। वर्तिका को मिस फोटोजेनिक का स्पेशल अवार्ड भी मिल चुका है।पिछले साल की विजेता नेहल चुडासमा ने परंपरा के अनुसार अपना क्राउन वर्तिका सिंह को पहनाया। इस इवेंट में कंगना राणावत भी मौजूद थी। साथ ही अब वर्तिका सिंह मिस यूनिवर्स 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Similar News