एंटीगुआ से लापता हुआ भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी, क्यूबा भागने का संदेह.....

Update: 2021-05-25 06:13 GMT



पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी और भगोड़ा घोषित मेहुल चोकसी के लापता होने की खबर सामने आई है। 2018 में भारत से फ़रार होने के बाद से वह कैरेबियाई देश एंटीगा एंड बारबुडा में रह रहे था, जहां से वह लापता हो गया है।

एंटीगा की पुलिस ने चोकसी की तलाश शुरू कर दी है। एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था। बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया। चोकसी के वकील से भी इस संबंध में सवाल किए गए, लेकिन उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला है।

वैसे चोकसी जिन परिस्थितियों में लापता हुए हैं। उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोकसी आईलैंड के दक्षिणी हिस्से में एक मशहूर रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए देश शाम घर से निकले थे। वह अपनी गाड़ी चलाकर रेस्‍टोरेंट जा रहे थे। लेकिन इसके बाद उनका कहीं पता नहीं है। परिवार को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आखिर चोकसी कहां गए? वकील विजय अग्रवाल का कहना है परिवार ने चोकसी के बारे में जानने के लिए उन्‍हें बुलाया था।

हालांकि, विजय अग्रवाल को भी चोकसी के लापता होने या कहीं चले जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। चोकसी और उसके भतीजे हीरा कारोबारी नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद हैं। दोनों के खिलाफ सीबीआई जांच कर रहा है।

अराधना मौर्या

Similar News