• Home
  • Higher Education
    Grants Primary Education
  • Crime News
  • International
  • Employment
  • Entertainment
    Fashion Fashion
  • Nation
  • Religion
Higher EducationCrime NewsInternationalEmploymentEntertainmentNationReligion
Home >  Nation >  दिल्ली में तीन दिवसीय...

दिल्ली में तीन दिवसीय बैठक करेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, होगी देश के मौजूदा हालातों पर चर्चा....

By - Admin
Update: 2021-06-03 16:24 GMT

देश में तेजी से फैल रही महामारी की दूसरी लहर और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा जैसे मुद्दों पर मंथन करने के लिए आर एस एस के शीर्ष नेता 3 दिन तक दिल्ली में रहेंगे और हालात का जायजा लेंगे। आर एस एस के सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि संघ की तीन दिवसीय बैठक का आयोजन 3 जून से 5 जून तक होगी ।

आपको बता दें कि संघ की इस महत्वपूर्ण बैठक में आरएसएस के 10 महत्वपूर्ण नेता शामिल होंगे। इस बैठक में संघ कार्यवाहक प्रमुख मोहन भागवत समेत सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, पांचों सहसरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, मनमोहन वैद्य, मुकुंद, अरुण कुमार और रामदत्त चक्रधर इस बैठक में शामिल होंगे। इनके अलावा सुरेश सोनी, भैय्याजी जोशी और भागैया भी बैठक में शिरकत करेंगे।

यह बैठक एक रूटीन बैठक के रूप में देखी जा रही है जिसमें अगले महीने संघ के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। कोरोना से उपजी परिस्थितियों और इसके लिए चलाए जा रहे संघ परिवार के सेवा कार्यों की समीक्षा की जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनज़र तैयारियों पर जोर दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा पर भी चर्चा की जाएगी। जहां देश की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि आर एस एस द्वारा आयोजित की गई इस बैठक में केवल संघ के शीर्ष नेता ही मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि बैठक में बीजेपी या किसी अन्य संगठन के नेता को शामिल होने की भी अनुमति नहीं दी गई है। बता दें कि इस बैठक में आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत समेत शीर्ष 9 नेता मौजूद रहेंगे जहां पर देश की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी।

नेहा शाह


Similar News

US Secretary of State Marco Rubio arrived in New Delhi on a four-day India visit after a stop in Kolkata.

2026-05-23 17:02 GMT

DRDO Successfully Tests Pinaka LRGR-120

2025-12-30 05:53 GMT

Sardar Patel’s life continues to offer a special inspiration for building an Aatmanirbhar Bharat: PM

2025-12-15 05:58 GMT

:भारत-जॉर्जिया विदेश कार्यालय वार्ता का आठवां दौर आयोजित

2025-12-14 05:40 GMT

नौसेना दिवस: तिरुवनंतपुरम में भारतीय नौसेना ने किया शक्ति प्रदर्शन

2025-12-04 06:46 GMT

Prime Minister pays tributes to former Prime Minister Smt. Indira Gandhi on her birth anniversary

2025-11-19 04:27 GMT

The Women in Blue defeated SouthAfrica to script a historic title win.

2025-11-03 09:40 GMT

चिकित्सा क्षेत्र में तकनीकी साधनों को बढ़ाने की आवश्यकता: प्रो. विनय कुमार पाठक

2025-11-02 16:57 GMT

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ‘‘कांस्टीट्यूशन एंड कांस्टीट्यूशनलिज्म : द फिलोस्फी ऑफ डॉ. बी. आर. अम्बेडकर’’ विषय पर सेमिनार

2025-11-01 16:18 GMT

आत्म-सम्मान की उड़ान, बदलाव की नींव: डव और यूनिसेफ की पहल किशोरों को दे रही है नया विश्वास

2025-10-30 04:51 GMT

प्रयागराज में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा

2025-10-03 08:44 GMT

भाषा विश्वविद्यालय: भारतीय जीवन मूल्यों के प्रसार हेतु राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

2025-09-25 15:06 GMT
Follow:  

Copyright @2026

Powered by Blink CMS