राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बाद कांग्रेस को मिला दूसरा मुद्दा प्रदर्शन की तैयारी के बाद आंदोलन के लिए प्रतिबद्ध।

Update: 2021-06-18 16:31 GMT

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट घोटाले के मामले को लेकर कांग्रेस अभी तक आंदोलन कर रही है। इतना ही नहीं पार्टी को दूसरा मुद्दा भी मिल गया है।जिसमें रक्षा क्षेत्र से जुड़ी फैक्ट्रियों को एक करने की सरकार की कवायत के खिलाफ अब कांग्रेस प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हो चुकी है।

गौरतलब है कि सरकार ऐलान कर चुकी है कि रक्षाकर्मियों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा बावजूद इसके कांग्रेस इसे हवा देने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को इस मसले पर   आर्म्स  फैक्ट्री में प्रदर्शन किया जाएगा।

आपको बता दें कि सरकार ने देश के सभी 41 रक्षा उत्पादन क्षेत्र की फैक्ट्रियों को सात कंपनियों में बदलने का बड़ा निर्णय लिया है जिसके बाद जहां रक्षा उत्पादन क्षेत्र की इन फैक्ट्रियों की जिम्मेदारी के साथ आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी वहीं पेशेवर प्रबंध होने के चलते कार्य भी बेहतर होगा। इतना ही नहीं सरकार द्वारा बताया गया कि कर्मचारियों की सेवा शर्तों में कोई बदलाव नहीं करेगी बल्कि पेंशन आदि का खर्च भी स्वयं वहन करेगी। इतना सब होने के बाद भी कांग्रेस इसे कर्मचारियों के हित के विपरीत लिया गया निर्णय मान रही है।

जिसके बाद कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिण के कार्यकर्ता स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री के बाहर कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन करने के लिए रणनीति बना चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की इस निर्णय पर कर्मचारी वर्ग भी खिलाफ है। ऐसे में कांग्रेस को रक्षा प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाला एक बड़ा समूह भी मिल जाएगा। चूंकि चुनाव अगले साल हैं ऐसे में इस मुद्दे को हवा देकर कांग्रेस भी अपने लिए जमीन तैयार करने से नहीं चूकना चाहती है।

नेहा शाह

Similar News