जल, जंगल और जमीन तीनों का संरक्षण हो इसके लिए हमें बहुत गंभीरता से विचार करना होगा: पुष्कर सिंह धामी

Update: 2022-06-05 14:55 GMT

आज पर्यावरण दिवस पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है |

उत्तराखंड पर्यावरण की दृष्टि से एक ऐसा राज्य है जो अपने क्षेत्र को न सिर्फ संरक्षित कर सकता है बल्कि उसके  जल, जंगल और जमीन तीनों का संरक्षण हो इसके लिए हमें बहुत गंभीरता से विचार करना होगा।

जीव-जन्तुओं से लेकर गांव-समुदाय तक हर कोई इसी पर्यावरण का हिस्सा है इसलिए इसे ठीक करना हम सबकी जिम्मेदारी है| 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में CM पुष्कर सिंह धामी,  ने ये बातें कही |

पर्यावरण को बचाने से ही हमारा कल सुरक्षित होगा और हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को साफ़ हवा और पानी दे पाएंगे |

Similar News

Electoral Bond controversy