नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

Update: 2022-08-30 03:34 GMT

लखनऊ 29 अगस्त 2022। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित स्वागत व अभिनंदन समारोह के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, श्री ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, श्री सूर्य प्रताप शाही, डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने श्री भूपेन्द्र सिंह को मंच से अपने आसन तक पहुंचाया।

बाद में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह जी को मिष्ठान खिलाकर उनके सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाऐं दी। तत्पश्चात् नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट भी की।

Similar News