मिग विमान हादसे में दो पायलट की मौत हो गई है यह दुखद हादसा राजस्थान के बाड़मेर में हुआ है मिग विमान क्रैश होने  की यह पहली घटना नहीं है इसके पहले भी कई मिग विमान क्रैश हो चुके हैं इन विमानों को या तो ठीक कर लेना चाहिए या फिर उनको धीरे-धीरे करके सेना से हटा देना चाहिए क्योंकि हम अपनी जांबाज़ पायलटों की जान न सिर्फ जोखिम में डालते हैं बल्कि कई पायलट ने अपनी जान गवा भी दी है।

हादसा कैसे हुआ इसके बारे में जांच होगा पर इस तरह के हादसे को रोकने के लिए और अपने पायलट की जान बचाने के लिए भारत सरकार को जल्द कार्यवाही करनी चाहिए।

राजस्थान के बाड़मेर में मिग 21 विमान क्रैश की वजहों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाड़मेर में मिग-21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की है। वायुसेना प्रमुख ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।