फैक्ट्री में भीषण धमाके से दहला अलीगढ़, हादसे में चार लोगों की मौत....

Update: 2020-10-13 17:55 GMT
archives


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना देहलीगेट क्षेत्र स्थिति खटीकान मोहल्ले की एक टॉय फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ है। यहां प्लास्टिक के खिलौने बनाए जाते थे। हादसे में पांच लोगों के मरने की जानकारी मिली है। दो घायल जिला अस्पताल में हैं और चार घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्ट्री की छत तक गिर गई। विस्फोट कैसे हुआ, यह जांच की जा रही है। फैक्ट्री में काम करने वाले बता रहे हैं कि गैस सिलिंडर फटने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी है।

जानकारी के लिए बता दें कि देहली गेट थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर खटीकान चौराहे के पास मनोज भीलवाड़ा की मकान के परिसर में ही बेबी टॉय बनाने की करीब 50 साल पुरानी फैक्ट्री है। मंगलवार को परिवार के सदस्यों के अलावा मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दोपहर 3:45 बजे के करीब फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। यह इतना तेज था कि फैक्ट्री की छत उड़ गई। ईंट के टुकड़े उछल कर आसपास के मकानों तक पहुंंच गए, जिससे खिड़की के कांच भी टूट गए।सभी घायलों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

अराधना मौर्या

Similar News

Electoral Bond controversy