केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सिर्फ ई वीजा पर ही अफगान नागरिक कर सकेगे भारत यात्रा

Update: 2021-08-25 13:56 GMT

अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। ऐसे में भारत सरकार ने अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए अफगान नागरिकों के लिए ई वीजा की शुरुआत की थी। ये एक नई वीजा कैटेगिरी थी, जिसे "ई-आपातकालीन एक्स-विविध वीजा" नाम दिया गया था।

अब भारत सरकार ने अफगानिस्तान से आने वाले हर व्यक्ति के लिए ई वीजा अनिवार्य कर दिया है। यानि कि अब अगर अफगानिस्तान से कोई व्यक्ति भारत आएगा तो वो ई वीजा पर ही आएगा। गृह मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई है।

केंद्र सरकार ने कहा है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सभी अफगान नागरिकों के लिए भारत की यात्रा करने के लिए ई वीजा अनिवार्य किया जा रहा है। साथ ही सरकार ने ये साफ कर दिया है कि इस घोषणा के बाद अफगान नागरिकों को पहले जारी किए गए सभी वीजा अमान्य घोषित किए जाते हैं।

आपको बता दें कि भारत सरकार ने ये फैसला उन मीडिया रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए लिया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि अफगान नागरिकों के कुछ पासपोर्ट खो गए हैं।

Tags:    

Similar News

Electoral Bond controversy