हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस बिपिन रावत और उनके साथियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
राजधानी के चिनहट क्षेत्र में शुक्रवार को शाम 6:00 बजे विधायक चौराहा स्थित गांधी चबूतरे पर तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए भारत देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनके अन्य साथियों को अश्रुपूरित आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
2 दिन पहले हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी व अन्य जवानों की दुखद मृत्यु हो गई थी। जिसके परिपेक्ष्य में शुक्रवार को शाम 6:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय व पार्षद अरुण राय ने तिरंगा यात्रा निकालकर गांधी चबूतरे पर शहीद जवानों की याद में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा। सभी कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूरित आंखों से शहीद हुए देश के अमर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर
भारतीय जनता पार्टी मंडल चिनहट मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय, चिनहट वार्ड प्रथम से पार्षद अरुण राय, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री विजय शर्मा, संतोष रंजन पांडेय, सरवन मिश्रा, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, राम सुमिरन, हिमांशु, सुरेंद्र रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हफीज, संजीव श्रीवास्तव, शैलेंद्र शैलेंद्र उर्फ टीटू, आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।