Thank You, India says Achim Burkart German Consul in Bengaluru

Update: 2021-03-10 06:08 GMT

भारत सरकार की कोविड नीति ने सभी को अपना मुरीद बना दिया है | आज पुरे विश्व के लगभग ६५ से ज्यादा देशो में या तो भारत की वैक्सीन पहुच गयी है या फिर पहुचने वाली है | मोदी सरकार की वैश्विक नीति ने पुरे विश्व में भारत के प्रति एक सकारात्मक सोच भर दिया है |

जहाँ एक ओर विश्व के विकसित देश अपने अपने लिए कोविड वैक्सीन का डोज सुरक्षित कर रहे थे वही दूसरी ओर भारत ने न सिर्फ अपने नागरिको बल्कि विश्व के दुसरे देशो के नागरिको का भी ख्याल रखा |

भारत की दानवीरता के चर्चे न सिर्फ वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन कर रहा है बल्कि विभिन्न देशो के राष्ट्राध्यक्ष इसे अपने अपने तरीके से व्यक्त कर रहे है | एक छोटा सा देश डोमिनिकन रिपब्लिक जिसकी जनसँख्या ही लाख में है उसे भी कोविड की वैक्सीन भेज कर भारत ने छोटे -बड़े सभी को एक सामान समझ कर व्यवहार किया है |

आज मोदी को हर बात पर गालियाँ देने वाले लोग चुप है \ उनके मुह से प्रशंसा के स्वर मद्धिम पड़ गए है | आज की स्वार्थी राजनीति ने राष्ट्रनीति को पीछे छोड़ दिया है | हमें कम से कम पक्ष या विपक्ष दोनों की अच्छी बातो की प्रशंसा करने की आदत डालनी होगी तभी हम विश्व में लोकतान्त्रिक देशो में अपना स्थान सबसे उपर रख पायेंगे |

Similar News

Electoral Bond controversy