लखनऊ के शहीद पथ पर भीषण एक्सीडेंट एक की मौत तीन घायल

Update: 2020-10-28 17:02 GMT

लखनऊ के शहीद पथ पर भीषण एक्सीडेंट हो गया है \ इस एक्सीडेंट में तीन ट्रक आपस मे भिड़ गए और कई लोगो के जान -माल के नुकसान की खबर आ रही है \

सूत्रों के हवाले से खबर है की सुशांत गोल्फ सिटी थाना के करीब कानपुर से आने वाले शहीद पथ पर खराब ट्रक में स्पीड में पीछे से आ रही ट्रक  जा टकराई|

इस हादसे में खराब ट्रक में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 3 लोग घायल हुए है|

वही पीछे से आकर टकराई ट्रक का ड्राइवर स्टेरिंग में फस गया जिसको किसी तरह से  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोहिया हॉस्पिटल पहुंचाया

पुलिस द्वारा फायर स्टेशन को सूचित किया गया \ मौके पर पहुंचकर फायर विभाग के पुलिस अधिकारी ने  कटर से काटकर ड्राइवर को सकुशल बाहर निकाला

घायल ड्राइवर को लोहिया हॉस्पिटल भिजवाया जहां वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है |

राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर एफएसओ गोमतीनगर, गाज़ीपुर फायर स्टेशन से आईएफएम शेर अली, डीवीआर सुनील सिंह, एफएम इरशाद अहमद, सुरेंद्र यादव मनीष चौधरी पहुंचे

थाना सुशांत ग्लोब सीटी क्षेत्र के शहीद पथ पर की घटना ।


Similar News