AIIMS ऋषिकेश में आज दीक्षांत समारोह, उपराष्ट्रपति छात्रों को देगें डिग्री

Update: 2026-04-23 05:52 GMT




अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS ऋषिकेश में आज छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 386 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगे।

समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 13 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को 21 सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस, 5 सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिसिएशन तथा 13 सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर भी प्रदान किए जाएंगे। समारोह में कुल 23 पदक प्रदान किए जाएंगे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

Similar News