पश्चिम बंगाल में आज लोकतंत्र का बड़ा दिन है, जहां विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गए है। 152 सीटों पर हो रही इस वोटिंग के बीच सियासी पारा अपने चरम पर है।
जहां एक ओर वोटिंग हो रही है, तो वही दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल के चुनावी रण में जोश भरने उतरेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज कृष्णानगर में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित करेंगे, मथुरापुर में उनकी दूसरी विशाल जनसभा भी होगी।
चुनावी सरगर्मी यहीं नहीं थमेगी, शाम को प्रधानमंत्री हावड़ा की सड़कों पर एक भव्य रोड-शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे। पहले चरण के मतदान और पीएम के इन तूफानी दौरों ने बंगाल के सियासी रण के पारे को बढ़ा दिया है।