26 जनवरी को लालकिले पर हुई घटना के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू की दिल्ली पुलिस तलाश कर रही है लेकिन फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि दीप सिद्धू कहां हैं।दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू समेत कई आरोपियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की है और कहा है कि जो भी इनके बारे में जानकारी देगा उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा | वहीं हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक को 50,000 रुपये देने की घोषणा की गई है।
26 जनवरी की हिंसा के मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस ने 38 उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर ली है। इस मामले में कुल 44 मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। मामले के आरोपी दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप लगाए हैं।