पीएम ने एम्स में लगवाई कोरोना की वैक्सीन

Update: 2021-03-01 06:00 GMT


जहाँ एक ओर आम लोगों को कोरोना के खिलाफ बनी वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च महीने के पहले ही दिन सुबह-सुबह कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। उन्होंने दिल्ली AIIMS में कोरोना वैक्सीन ली। दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी शेयर की।

PM मोदी को जो वैक्सीन दी गई, वो 'भारत बायोटेक' की वैक्सीन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की तारीफ करना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने इतने कम समय में अद्भुत कार्य कर के कोविड-19 के खिलाफ दुनिया की लड़ाई में योगदान दिया है, वो असाधारण है। पीएम मोदी ने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि जो भी इसके पात्र हैं, वो कोरोना का टीका जरूर लें और भारत को कोरोना मुक्त करने में आगे बढ़ें।

उम्मीद है कि खुद प्रधानमंत्री द्वारा आगे बढ़ कर वैक्सीन लेने से वैक्सीन के प्रति लोगों के मन में फैला डर भी दूर होगा। बता दे कि इससे पहले वैक्सीन सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही दी जा रही थी, लेकिन अब आमजनों के लिए भी इसकी व्यवस्था की गई है।

Similar News